नूंह में साइबर टीम ने साइबर ठगी से जुड़े एक पुराने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी राहुल पुत्र दीपक निवासी शाहपुरा कलां थाना सदर बल्लभगढ़, जिला फरीदाबाद और तरुण पुत्र सुन्दर सिंह निवासी सिकरी थाना गदपुरी जिला फरीदाबाद को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। यह कार्रवाई अगस्त माह में दर्ज एक मुकदमे के तहत की गई है।