हरियाणा के नूंह जिले स्थित पिनंगवा कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित मैसर्स हरिओम ज्वेलर्स की दुकान से शनिवार रविवार की बीती देर रात अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। इस वारदात की सूचना दुकान मालिक को सुबह मिली जिसके बाद पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया और सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और अपने स्तर पर छानबीन शुरू कर दी।