नूंह जिले में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट लेते हुए किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। जिले के पल्ला, चंदेनी, नंगली, रहना और सादई समेत दर्जनों गांवों में तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी और कटी पड़ी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया है। कई किसानों की फसल अभी कटाई के बाद खेतों में ही पड़ी थी, जिस पर ओलों और बारिश का सीधा असर पड़ा है।