फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, खेतों से ट्रैक्टर निकालने पर शुरु हुई कहासुनी

नूंह सदर थाना क्षेत्र के गांव अड़बर में सोमवार को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। खेतों से ट्रैक्टर निकालने पर शुरु हुई कहासुनी ने थोड़ी देर में ही एक बड़े झगड़े का रुप ले लिया। जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की तरफ से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है, जिसके कारण इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। वहीं इस मामले में झगड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जिसमें एक गाड़ी से अंधाधुंध तरीके से दूसरे पक्ष के लोगों को कुचलने का प्रयास किया गया। लेकिन गनीमत रही कि कोई व्यक्ति उस गाड़ी की चपेट में नहीं आया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें