फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह: भाजपा कार्यकर्ताओं में बजट को लेकर उत्साह, बताया विकास की दिशा में अहम कदम

राहुल तिवारी Updated Sun, 01 Feb 2026 07:33 PM IST

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत किए गए आम बजट को लेकर नूंह जिले में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू की अध्यक्षता में बजट का लाइव प्रसारण सामूहिक रूप से देखा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे। बजट की हर घोषणा पर कार्यकर्ताओं ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और इसे देश के विकास की दिशा में अहम कदम बताया। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू ने बजट को आत्मनिर्भर भारत की सोच को मजबूती देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इस बजट में देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आम नागरिक को राहत देने का संतुलित प्रयास किया है। जिला बजट समिति के सह संयोजक जतिन बुसरी ने कहा कि इस बजट में किसान, मजदूर, महिला, युवा, व्यापारी, गरीब और मध्यम वर्ग समेत सभी वर्गों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई गई हैं। आगामी पखवाड़े में भाजपा कार्यकर्ता शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बजट की मुख्य बातों को घर-घर तक पहुंचाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें