नूंह जिले से करोड़ों रुपये की सुपारी लेकर गायब हुए कंटेनर चालक के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 16 घंटे के भीतर राजस्थान के चोपानकी क्षेत्र से खाली कंटेनर बरामद कर लिया। हालांकि कंटेनर में भरी करीब 2 करोड़ 13 लाख 51 हजार 750 रुपये मूल्य की सुपारी का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।