मिली जानकारी के अनुसार जिले के रावली गांव में तीन बूच़डखानों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। बूच़डखानों का विरोध करते हुए गांव के लोगों ने जिला प्रशासन से इन पर रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बूचड़खानों के कारण गांव में कई सारी बीमारियां जन्म लेंगी जिससे गांव के हालात खराब हो जाएंगे। इससे पहले भी गांव में एक और बूचड़खाना खुला हुआ था जिससे मक्खियों बहुत ज्यादा पनप गई थी और अगर अब एक साथ तीन बूचड़खाने शुरू हो जाएंगे तो मक्खियों का प्रकोप और बढ़ जाएगा।