फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh: लुहिंगा कलां गांव में पाइपलाइन विवाद ने ली जान, घायल की मौत के बाद गांव में तनाव; 14 पर एफआईआर

पुन्हाना सदर थाना क्षेत्र के गांव लुहिंगा कलां में पानी की पाइपलाइन तोड़ने को लेकर हुआ विवाद अब खूनी रूप ले चुका है। बीते 25 अक्तूबर को हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक जाहुल पुत्र लियाकत (38 वर्ष) की इलाज के दौरान गुरुवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई साबिर पुत्र सुबराती की शिकायत पर 14 लोगों के खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, जिससे गांव में तनाव का माहौल है। शिकायतकर्ता साबिर के अनुसार, 25 अक्तूबर की सुबह वह अपने भाई सिराज और पिता सुबराती के साथ खेत में पाइपलाइन से पानी चला रहे थे। इसी दौरान आरोपी अरबाज पुत्र असरफ ट्रैक्टर लेकर आया और जानबूझकर पाइपलाइन तोड़ दी। विरोध करने पर अरबाज ने धमकी दी और अपने परिजनों को बुला लिया। देखते ही देखते गांव के असरफ, आजाद, आफताब, जन्ना, पप्पू, मुस्ताक, मजीद, परवेज, आइसा, नासरा, खतीजा, मुनफीदा और अलसीना मौके पर पहुंच गए। सभी आरोपी लाठी- डंडे, फरसा, लोहे की रॉड और हथौड़ों से लैस थे। उन्होंने साबिर, सिराज, सुबराती और जाहुल पर हमला कर दिया। आरोप है कि जाहुल को जमीन पर पटककर सिर और चेहरे पर लोहे की रॉड व हथौड़े से वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब आरोपी उन्हें अधमरा छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें