नूंह में सावन के पहले सोमवार को निकली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा इस बार आस्था, सुरक्षा और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बन गई। नल्हड़ेश्वर, झिरकेश्वर और श्रृंगेश्वर महादेव मंदिरों में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं का मेवात के लोगों ने जगह-जगह फूल बरसाकर, शरबत और जलपान कर भव्य स्वागत किया।