भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने रविवार को अपने नूंह निवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाकर आगामी 14 अक्तूबर को अनाज मंडी नूंह में आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह व आगामी 17 अक्तूबर को सोनीपत में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन विकास जन विश्वास रैली के लिए निमंत्रण दिया और कार्यकर्ताओं को भारी संख्या में शामिल होने के लिए अलग-अलग ड्यूटियां भी लगाईं।