फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप सिंह मलिक को स्थानांतरण पर दी गई विदाई

करीब दो वर्ष तक जिले के अतिरिक्त उपायुक्त के पद पर आसीन रहे प्रदीप सिंह मलिक का नगर निगम आयुक्त मानेसर के पद पर स्थानांतरण होने पर बुधवार को लघु सचिवालय नूंह में विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उपायुक्त अखिल पिलानी व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि प्रदीप सिंह मलिक ने करीब दो वर्षों के सेवाकाल में अतिरिक्त उपायुक्त, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और पूर्व में नगर आयुक्त के रूप में उत्कृष्ट व प्रेरणादायक कार्य किया। उन्होंने खेलो मेवात जैसे महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई और जिले में जनहित की योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें