फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में पहलवानों ने राज्य स्तरीय ट्रायल में दिखाया दम, 23 का चयन

राहुल तिवारी Updated Sun, 26 Oct 2025 04:39 PM IST

नोएडा के सौहरखा कुश्ती अखाड़ा में शनिवार को जिला स्तरीय पुरुष एवं महिला ट्रायल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें युवा पहलवानों का जबरदस्त उत्साह और रोमांच देखने को मिला। यह आयोजन उत्तर प्रदेश सीनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप 2025 के चयन लिए हुआ। इस अवसर में कुल 100 से अधिक पहलवान के बीच दांव पेंच का खेल देखने को मिला। साथ ही दर्शकों के शोर के बीच पहलवानों के समर्थक अपने-अपने खिलाड़ियों के पक्ष में एक अंक के लिए शोर मचाते हुए दिखे। दर्शकों की तालियों और जयकारों से पूरा अखाड़ा गूंज उठा। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभारी खेल अधिकारी परवेज अली और कुश्ती संघ अध्यक्ष सतपाल यादव ने संयुक्त रूप से किया। इसमें पुरुष वर्ग के 10 से अधिक भार श्रेणियों और 6 महिला पहलवानों के बीच कड़े मुकाबले हुए। महिला फाइनल में राष्ट्रीय स्तर की पहलवान रौनक और बीनू के बीच रोमांचक कुश्ती देखने को मिली, जिसमें रौनक नागर ने जीत दर्ज की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें