फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 जून को मनाया जाएगा विश्व बाल श्रम निषेध दिवस, नोएडा पुलिस बच्चों को दे रही नई जिंदगी

12 जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर नोएडा पुलिस द्वारा बाल श्रम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और तेज किया जा रहा है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और श्रम विभाग की संयुक्त टीम लगातार जिले में कार्रवाई कर बाल श्रम में लगे बच्चों को मुक्त करा रही है। महिला सुरक्षा डीसीपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि बच्चों को बाल श्रम से बचाने और उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए नियमित अभियान चलाए जा रहे हैं। विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों, दुकानों, ढाबों और अन्य स्थानों पर निरीक्षण कर बाल श्रम करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि बाल श्रम एक सामाजिक अपराध है और समाज के सहयोग से ही इसे पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है। मुक्त कराए गए बच्चों के पुनर्वास और बेहतर भविष्य के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें