महिला शक्ति उत्थान मंडल संस्था की महिलाओं ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों के काम करने और व्यवहार के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। महिलाओं ने प्राधिकरण के कार्यालय परिसर पर पहुंचकर बर्तनों में बर्फ लेकर पहुंची। संस्था की महिलाओं ने आरोप लगाया कि जब भी किसी अधिकारी से मुलाकात कर शिकायत करो तो उनका व्यवहार खराब होता है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कम्युनिटी सेंटर के आवंटन में नियमों को बदलने के लिए फाइल के तीन वर्ष बीत गए अब तो फाइल ही गायब हो गई है। उन्होंने कहा कि इसके पहले एक सूखा पेड़ गिरने से हुई एक युवक की मौत हो गई थी और एक कोमा में चला गया था। इस मामले में हॉर्टिकल्चर विभाग को ज्ञापन सौंपा गया था उसमें भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि जब भी अधिकारियों से शिकायत करो तो सिर्फ आश्वासन दे देते हैं और कुछ अधिकारियों का बात करने का रवैया बहुत खराब रहता है।