ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौड़ सिटी मॉल स्थित बीकानेरवाला में एक महिला को डोसे के आलू से तेज बदबू आने का मामला सामने आया है। महिला ने डोसा खाते ही आलू की सड़ांध महसूस की और तुरंत इसका विरोध जताया। उसने आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट द्वारा परोसा गया आलू कम से कम तीन दिन पुराना था।