ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से दो दिवसीय महिला महाजनसुनवाई कार्यक्रम का आगाज हुआ। इस अवसर पर आयोग ने ''आपके द्वार'' अभियान की पहल करते हुए टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर 14490 को लॉन्च किया। पीड़ित महिलाएं अब इस नंबर पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने टीम समेत करीब 200 मामलों को सुना।