ग्रेटर नोएडा के विभिन्न चौराहों और यूटर्न पर उल्टी दिशा में वाहन चलाने की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। यह समस्या न केवल वाहन चालकों की जान को जोखिम में डाल रही है, बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए भी बड़ा खतरा बन गई है। अमृतपुर चौक, सूरजपुर गोल चक्कर एलजी गोल चक्कर, अल्फा गोल चक्कर, इटेडा, परी चौक, इटैडा गोलचक्कर, एक मूर्ति गोलचक्कर, हैबतपुर और हनुमान मंदिर, तिलपता गोल चक्कर के अलावा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे और सहित शहर की प्रमुख सड़कों पर अक्सर यह देखा जाता है कि लोग अपनी सुविधा के लिए उल्टी दिशा में वाहन चलाने लगते हैं। ऐसा ज्यादातर समय दोपहिया वाहन चालक समय बचाने या ईंधन की खपत करने के लिए चालक करते हैं, वाहन चालकों की यह जल्दबाजी भारी दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। दोपहिया के साथ चारपहिया, ई-रिक्शा, ऑटो, टेंपो, स्कूल बस-वैन, ट्रक चालक भी सुबह से रात तक नियमों का उल्लंघन करते देखे जा सकते हैं।