फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: प्रोजेक्ट मैनेजर से लूट के मामले में वांछित दो बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में दबोचे

थाना कासना पुलिस ने प्रोजेक्ट मैनेजर से कार लूट के मामले में वांछित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में मुठभेड़ में पहले सोमवार को कार लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जबकि पूछताछ के आधार पर उनके दो अन्य सहयोगियों को भी दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट में इस्तेमाल बाइक और लूट से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज व नकदी बरामद की है। एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि 24 दिसंबर को थाना कासना पर एक व्यक्ति द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था। वादी ने शिकायत की थी कि गांव चीरसी क्षेत्र में तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी स्विफ्ट कार को लूट लिया था। बदमाश कार के साथ-साथ वादी का पर्स भी ले गए थे, जिसमें एटीएम कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, आधार कार्ड और करीब 20 हजार रुपये नकद मौजूद थे। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार की जा रही दबिश और सुरागकशी के दौरान दिनांक सोमवार को ओमिक्रॉन प्रथम-ए की सर्विस रोड पर ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में संदिग्धों की घेराबंदी की गई। खुद को पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमित उर्फ मुत्तू कसाई निवासी गांव शावली थाना सिकन्द्राबाद जिला बुलंदशहर और शीलेन्द्र निवासी कानऊ थाना हसायन जिला हाथरस के रूप में हुई ही। मुठभेड़ के दौरान घायल हुए दोनों आरोपियों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इस संबंध में थाना कासना पर आर्म्स एक्ट के तहत एक और मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई स्विफ्ट कार और दो अवैध तमंचे मय दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के नाम उजागर किए। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक मंगलवार को गांव सांवली थाना सिकन्द्राबाद जिला बुलंदशहर से धर्मेन्द्र यादव और अनुराग उर्फ अन्नू को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों के कब्जे से लूट से संबंधित अहम सामान बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त अनुराग उर्फ अन्नू के पास से 430 रुपये नकद बरामद हुए। जबकि आरोपी धर्मेन्द्र के कब्जे से एक बिना नंबर की यामाहा मोटरसाइकिल, वादी का आधार कार्ड, पैन कार्ड, एचडीएफसी बैंक का विजा कार्ड, आईसीआईसीआई बैंक का विजा प्लेटिनम कार्ड, एसबीआई का एमटीएस कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। यह बाइक लूट की घटना में प्रयुक्त की गई थी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य अभियुक्त अमित उर्फ मुत्तू कसाई का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके खिलाफ बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर जनपद में लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं आरोपी शीलेन्द्र और अन्य सहयोगियों के खिलाफ भी इसी लूट कांड से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें