फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन... विज्ञान, आत्मा और स्वास्थ्य पर होगी चर्चा

ग्रेटर नोएडा के नालेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय के सोशल साइंसेज और ह्यूमैनिटीज स्कूल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन "विज्ञान, आत्मा और स्वास्थ्य के शुभारंभ में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और आरएसएस प्रचारक डॉ. इंद्रेश कुमार पहुंचे। इस दौरान कॉलेज के छात्रों ने प्रस्तुति दी। इस सम्मेलन के मुख्य विषयों में स्वास्थ्य देखभाल में आत्मा, मनोविज्ञान और आत्मा, भाषा, साहित्य और आत्मा, और सतत स्वास्थ्य और कल्याण शामिल हैं। प्रत्येक विषय यह स्पष्ट करेगा कि कैसे भारत की सांस्कृतिक और दार्शनिक परंपराओं में निहित आत्मा के सिद्धांत शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य की चुनौतियों से निपटने के लिए नए दृष्टिकोण और समाधान प्रदान कर सकते हैं। सम्मेलन में 150 से अधिक छात्र अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें