फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा की सुपरटेक इकोविलेज एक सोसाइटी में बेसमेंट बना कूड़ाघर, निवासी परेशान

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इकोविलेज एक सोसाइटी में फैली अव्यवस्थाओं से निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टॉवर बी-16 के बेसमेंट को कूड़ा घर बना दिया गया है। कूड़े की बदबू से निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों का कहना है कि कूड़े की बदबू इतनी अधिक है कि कार को पार्क करने के लिए भी आने का मन नहीं होता है। मजबूरी में कूड़े की सड़न के बीच कार को खड़ा करना पड़ रहा है। आरोप है कि कई बार मेंटनेंस को सफाई करने के लिए कहा गया,लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने बताया कि पार्किंग के हर तरफ केवल कूड़ा ही कूड़ा फैला हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें