नोएडा में सोमवार सुबह नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्वा लाइन मेट्रो के यात्रियों के लिए परेशानी भरी रही। यहां तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो का संचालन करीब एक घंटे तक प्रभावित रहा। डिपो स्टेशन से सेक्टर-51 की ओर जाने वाली मेट्रो लाइन के कई स्टेशनों पर मेट्रो के परिचालन पर इसका असर दिखाई दिया। परिचौक, सेक्टर-148, सेक्टर-143, सेक्टर-142, सेक्टर-137 सहित अन्य स्टेशनों पर मेट्रो को पांच मिनट से अधिक समय तक रोका गया जिससे ऑफिस जाने वाले लोगों को परेशानी हुई।