सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद वाहन चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की एक बाइक और अवैध तमंचा बरामद किया है। बदमाश अपने सदस्यों के साथ मिलकर कलेक्ट्रेट और आसपास के सरकारी कार्यालयों के बाहर से बाइक व अन्य वाहन चोरी करता था। गिरोह के सदस्य तारीख पर कोर्ट में आते थे और बाइक चोरी कर ले जाते थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद बदमाश को जेल भेज दिया है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात सूरजपुर कोतवाली पुलिस मोजर बेयर गोल चक्कर के पास चैंकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने एक बिना नंबर की बाइक को रोका, लेकिन पुलिस ने देखकर बाइक सवार युवक ने रफ्तार तेज कर दी। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपी ने पुलिस ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान इमरान निवासी नाहल गांव गाजियाबाद के रूप में हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। गिरोह के तीन सदस्य दिलशाद, आकाश व एक अन्य को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। अब चौथे सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। सभी को पूर्व में भी जेल भेजा गया था, लेकिन जमानत पर बाहर थे। कोर्ट में तारीख पर आने के बाद सभी वाहन चोरी करते थे। कलेक्ट्रेट, विकास भवन, कोर्ट समेत सभी सरकारी कार्यालय के बाहर से वाहन चोरी करते थे।