फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नोएडा में एमयूआईटी के छात्र एलुमनी मीट में सिंगर बी प्राक के गीतों पर झूमेंगे

नोएडा सेक्टर 110 स्थित महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में 22 फरवरी को एलुमनी मीट का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों को एक मंच पर लाकर उनके अनुभवों और उपलब्धियों को साझा करना है। बृहस्पतिवार को कुलपति प्रो. भानु प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन न केवल पुराने छात्रों को फिर से जोड़ने का अवसर देगा, बल्कि विवि के विकास में पूर्व छात्रों की सहभागिता को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। डायरेक्टर कॉरपोरेट अफेयर्स रतीश गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में मशहूर बॉलीवुड सिंगर बी प्राक अपनी शानदार लाइव प्रस्तुति देंगे। उनके दिल छू लेने वाले गाने और जबरदस्त परफॉर्मेंस इस इवेंट को संगीतमय और मनोरंजक बना देंगे। साथ ही विवि के पूर्व छात्र और विद्यार्थी उनके लाइव कंसर्ट का भरपूर आनंद उठा सकेंगे। इस मौके पर डीन अकादमिक डॉ. तृप्ति अग्रवाल, असिस्टेंट रजिस्ट्रार संदीप शर्मा, डायरेक्टर कॉरपोरेट अफेयर्स रतीश गुप्ता और कार्यक्रम के संयोजक शिवम् यादव उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें