चाइल्ड पीजीआई में संविदा के स्टाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। आरोप है कि पिछले 6 साल से वेतन नहीं बढ़ा है। नियम के अनुसार, पांच प्रतिशत वेतन नहीं बढ़ाया गया है। कंपनी की और से ज्वाइनिंग लेटर तक नहीं दिया गया। अस्पताल में 120 से ज्यादा स्टाफ है। इसमें पैरामेडिकल और फोर्थ क्लास का स्टाफ शामिल है। चंद्र प्रकाश ने बताया कि कई बार अस्पताल प्रशासन से मिले हैं। लेकिन हर बार आश्वासन देकर लौटाया गया। अस्पताल काम करने के बाद भी जांच के लिए पैसे देने पड़ते हैं।