ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई एक स्थित श्री रामलीला मैदान में सोमवार से श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ किया जाएगा। गणेश वंदना, शिव-पार्वती व नारद के संवाद से मंचन का शुरू होगा। मंचन में राजस्थान के जोधपुर और मुंबई के 100 से अधिक कलाकार श्री रामलीला के दृश्य को प्रस्तुत करेंगे। वहीं, सोमवार को रामलीला में ऑपरेशन सिंदूर की झलक दिखाई देगी। यह जानकारी रविवार को श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ग्रेटर नोेएडा के मुख्य संस्थापक गोस्वामी सुशील महाराज ने दी।