फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: दिव्यांगजनों की प्रतिभा और समावेशन के बढ़ावे के लिए होगा सृजन पुरस्कार का आयोजन

नोएडा में एडुरचना, शंकरा स्पेशल स्कूल और क्षेम्या की ओर से सात दिसंबर को शंकरा स्पेशल स्कूल में सृजन पुरस्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दिव्यांगजनों के अधिकारों, उनके सशक्तिकरण और समाज में समावेशिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में आयोजक शोभित जैन, एन सुजाता और यशस्वी अय्यर ने बताया कि सृजन पुरस्कार का मकसद दिव्यांगजनों की प्रतिभा, संघर्ष और उपलब्धियों को सम्मानित करना और समावेशी समाज के निर्माण का संदेश देना है। इस वर्ष पुरस्कार दो प्रमुख श्रेणियों अचीवर्स पुरस्कार और चेंज मेकर पुरस्कार में प्रदान किए जाएंगे। अचीवर्स पुरस्कार के तहत उन विद्यार्थियों और युवाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने दिव्यांगता के बावजूद उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। वहीं, चेंज मेकर पुरस्कार उन व्यक्तियों और संस्थाओं को मिलेगा, जिन्होंने दिव्यांगजनों के हित में सहायक और सकारात्मक व्यवस्था विकसित की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें