फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: मतदाता सूची में त्रुटि रहित बनाने के लिए चला विशेष अभियान

राहुल तिवारी Updated Sun, 18 Jan 2026 06:16 PM IST

नोएडा में मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से रविवार को विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने पर विशेष जोर दिया गया। अभियान के दौरान सेक्टर-12 स्थित आदर्श प्राइमरी स्कूल में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और मतदाता सूची में अपने नाम की जांच की। जिन नागरिकों के नाम सूची में दर्ज नहीं थे, उन्होंने फॉर्म संख्या छह भरकर जमा किया। वहीं नाम, पता या अन्य विवरणों में त्रुटि होने पर फॉर्म संख्या आठ के माध्यम से सुधार कराया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें