सोमवार को अपनी मांगों को लेकर किसानों का प्रदर्शन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के बाहर प्रस्तावित था। किसान जब प्रदर्शन करने पहुंचे तो गेट के बाहर धरना स्थल की जगह मिट्टी गिरी हुई मिली। वहीं मेट्रो स्टेशन के नीचे डंपर ट्रक और जेसीबी खड़े कर दिए गए। किसान नेताओं का कहना है कि प्राधिकरण प्रशासन की यह ज्यादती है। किसान प्रदर्शन स्थल तक नहीं पहुंच सकें, इसके लिए उन्हें रास्ते और घरों में ही रोक दिया गया। किसानों को कहना है कि अधिकारियों को वार्ता करनी चाहिए। इसके उलट मिट्टी के नीचे हमारी मांगों को दबाया जा रहा है।