फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: जीएल बजाज कॉलेज में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन हार्डवेयर एडिशन का शुभारंभ

नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज कॉलेज में सोमवार से स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन हार्डवेयर एडिशन का शुभारंभ किया गया। पांच दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के हैकाथॉन को एआईसीटीई के चेयनमैन प्रो. टीजी सीताराम ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। डॉ. अमितावा सेन गुप्ता ने कहा कि युवा नवोन्मेषकों को रचनात्मकता, कौशल और जुनून के साथ मंत्रालय द्वारा दिए गए पांच महत्वपूर्ण समस्या वक्तव्यों को हल करने को दी गई हैं। उन्होंने बताया कि दृष्टिबाधित व्यक्तियों की गतिशीलता और सुरक्षा बढ़ाने के लिए स्मार्ट ब्लाइंड स्टिक का विकास, बेहतर गतिशीलता और पुनर्वास के लिए आईओटी इंटीग्रेशन के साथ स्मार्ट फोल्डेबल एल्युमीनियम एक्सिलरी क्रच, ऑर्थोटिक डिज़ाइन और रोगी परिणामों को अनुकूलित करने के लिए रियल-टाइम प्रेशर मापन उपकरण, आंशिक हाथ कटने वाले व्यक्तियों के लिए किफायती और कार्यात्मक अपर लिम्ब प्रोस्थेटिक टर्मिनल डिवाइस का विकास और सेंसर इंटीग्रेशन के साथ साइन लैंग्वेज कैप्चर और इलस्ट्रेशन सिस्टम आदि समस्या पर छात्र काम कर रहे हैं। सीईओ जीएल बजाज कार्तिकेय अग्रवाल ने कहा कि संस्थान नवाचार को बढ़ावा देने का काम कर रहा है। इस मौके पर डॉ. प्रीति बजाज, एसपी मिश्रा, सुजीत कुमार, जी. पांडियन, पीवीएस प्रकाश आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें