नोएडा सेक्टर-39 में रहने वाले नोएडा प्राधिकरण के पूर्व सीईओ देवदत्त शर्मा के घर नेपाल के रहने वाले नौकर ने अपने साथियों के साथ लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के वक्त पूर्व सीईओ अपनी पत्नी के साथ लखनऊ गए थे। इस मामले में इनके चालक की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।