फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में 'सीनियर स्पार्क प्लस 60' का आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों ने पुराने गानों पर डांस किया

नोएडा सेक्टर-70 स्थित पैन ओएसिस सोसाइटी के वरिष्ठ नागरिकों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर पुराने गानों पर डांस किया। अंताक्षरी के दौरान सुर से सुर मिलाया। यहां रविवार को एओए ने कल्चरल कमेटी और सोशल कल्चरल ग्रुप के सहयोग से सीनियर स्पार्क प्लस 60 का आयोजन किया। इसमें 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम कई गेम हुए। अंताक्षरी में सभी ने खूबसूरत नग्मे सुनाए और अपने पुराने दिन याद किए। इनका हुआ सम्मान : कार्यक्रम में ऊषा माथुर, अंजली दास, एस सेन गुप्ता, डॉ. वीके वत्स, नरेंद्र स्वरूप, हीरालाल यादव, सीपी आहूजा, एसके शर्मा, एससी पाठक, बाबू राम यादव, हरिओम और आईएन मित्तल को सम्मानित किया गया। एओए अध्यक्ष एएन वर्मा ने बताया कि जो बुजुर्ग सोसाइटी में अकेले रहते हैं उनकी मदद के लिए व्यवस्था की जा रही है। इस मौके पर एओए अध्यक्ष एएन वर्मा, एडवाइजर अमरीष चंद्र भाटिया, उपाध्यक्ष मूलराज भारद्वाज, सचिव सुनील कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष रामबाबू पांडेय, सदस्य धर्मचंद, अभय प्रकाश कटियार और उदित गुप्ता समेत कल्चरल कमेटी से निधि आर्या, सुचेता श्रीवास्तव, निधि सिंह, अंजना चंदेल, राजुल माथुर, रीना घोष, सीमा सेठ, अंकिता, शिखा और सुकन्या सरकार समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें