फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतन सिंह बॉस मेमोरियल टूर्नामेंट: सिंधिया क्रिकेट एकेडमी की धमाकेदार जीत, बीआरएस को 86 रन से हराया

नोएडा स्टेडियम में बीआर शर्मा स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित थर्ड रतन सिंह बॉस मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का मैच सिंधिया क्रिकेट एकेडमी और बीआरएस क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। बीआरएस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए सिंधिया की टीम को 40 ओवर में 320/5 रन पर रोक दिया, जिसमें हैरी ने 103, देव ने 97 और निष्कर्ष ने 32 रन बनाए। बीआरएस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अबीर ने 2 विकेट लिए, जबकि देव, आरुष और वीर ने 1-1 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए बीआरएस की टीम 40 ओवर में 234/7 रन बनाकर सिमट गई, जिसमें अमृत ने 86 गेंदों में 37 और देव ने 32 रन का योगदान दिया। सिंधिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए ओजसदीप ने 2, जीशान ने 2, जबकि ओजस्व, नीरज एवं हैरी ने 1-1 विकेट चटकाए। टीम के एकजुट प्रदर्शन के दम पर सिंधिया क्रिकेट एकेडमी ने 86 रन से मैच अपने नाम किया। आयोजक प्रतिनिधि बीआर स्पोर्ट्स वेल्फेयर के कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि हैरी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला, जबकि संघर्षपूर्ण पारी के लिए फाइटर ऑफ द मैच अमृत को दिया गया। मैच के दौरान कृष्ण कुमार शर्मा, बेदी चंदौसी, नूर भाई सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें