फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट में वार्षिक ग्रेजुएशन डिजाइन शो ‘सत्यम्स तृप्तिक’ का आयोजन

नोएडा में सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट में वार्षिक ग्रेजुएशन डिजाइन शो ‘सत्यम्स तृप्तिक’ आयोजित किया गया। इसमें डिजाइनिंग की पढ़ाई करने वाले छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रैंप पर छात्रों ने अपने डिजाइन कलेक्शन पेश किए। वस्त्र, रंग और बनावट के माध्यम से विरासत, स्थिरता और आधुनिक सोच से प्रेरित कई आकर्षक डिजाइन प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में फैशन डिजाइन, टेक्सटाइल डिजाइन, लाइफस्टाइल एक्सेसरी डिजाइन और फैशन कम्युनिकेशन और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन फैशन डिजाइन के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर नेतृत्व टीम की अध्यक्षा डॉ. स्नेह सिंह, सचिव डॉ. प्रदीप गुप्ता, प्राचार्य डॉ. नीतू मल्होत्रा, उद्योगपति नीतू सिंह, कथक गुरु राजेश्वरी त्यागराजन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें