फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नोएडा प्राधिकरण के बाहर साधुओं का अनशन, कहा- लिखित आश्वासन तक जारी रहेगा आंदोलन

राहुल तिवारी Updated Mon, 15 Dec 2025 10:58 PM IST

नोएडा प्राधिकरण दफ्तर के बाहर सोमवार को नागा साधुओं और उनके सहयोगियों ने अनशन शुरू किया। उनकी मांग है कि नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में गोचर की जमीन चिन्हित की जाए और गो-पालन व गो-सेवा के लिए उन्हें जमीन उपलब्ध कराई जाए। सुबह जुटे साधुओं ने बैनर लगाकर हवन शुरू किया, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। प्राधिकरण के ओएसडी वार्ता के लिए मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि मांग पर विचार किया जाएगा। अनशन की अगुवाई कर रहे वृंदावन मठ से आए माधव गिरी ने कहा कि केवल आश्वासन पर अनशन समाप्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि प्राधिकरण लिखित रूप में गो-सेवा के लिए जमीन देने की बात करे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें