अमर उजाला की ओर से आयोजित जूनियर शतरंज प्रतियोगिता–2025 का सोमवार को नोएडा के दो स्कूलों में आयोजन किया गया। इसमें सेक्टर-11 स्थित नेहरू इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में कक्षा 4 से कक्षा 11 तक के 20 छात्रों ने हिस्सा लिया। साथ ही सेक्टर-110 स्थित नोएडा एजूकेशनल एकेडमी में प्रतियोगिता में 52 छात्रों ने भाग लिया। दोनों जगह प्रतियोगिता सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चली। छात्रों ने जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में मुकाबलों में छात्रों ने शांत दिमाग, रणनीतिक सोच और बेहतरीन चालों का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान दोनों विद्यालयों का शैक्षणिक व खेल स्टाफ सक्रिय रूप से उपस्थित रहा। सेक्टर-110 स्थित नोएडा एजूकेशनल एकेडमी में प्रधानाचार्या मंजू शर्मा, शारीरिक शिक्षा शिक्षक और प्रभारी मोनू कुमार तथा शारीरिक शिक्षा शिक्षिका अरुशी सक्सेना मौजूद रहीं। वहीं सेक्टर-11 स्थित नेहरू इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या सारिका त्यागी और शारीरिक शिक्षा शिक्षक अरुण कुमार की मौजूदगी में मुकाबले कराए गए।