फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ग्रेटर नोएडा में मेंटेनेंस फंड के रूप में निवासियों से वसूले 10 करोड़ रुपये, सुविधाएं शून्य

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित महागुन मायवुड्स सोसाइटी में शनिवार को अमर उजाला संवाद का आयोजन किया गया, जहां निवासियों ने रजिस्ट्री, लिफ्ट, पार्किंग, क्लब सहित कई मुद्दों को उठाया। निवासियों ने आरोप लगाया कि बिल्डर और ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारी उनकी समस्याओं का समाधान करने का काम नहीं कर रहे हैं। आरोप है कि 10 करोड़ रुपये मेंटेनेंस फंड निवासियों से वसूला गया, लेकिन सर्विस एजेंसी को फंड नहीं दिया जा रहा है। निवासियों ने बताया, सोसाइटी के बेसमेंट में पानी भरने से सोसाइटी कमजोर हो रही है। पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एसटीपी की व्यवस्था नहीं होने से गंदे पानी को बाहर फेंका जा रहा है। 12 सौ से अधिक फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं हुई है। वहीं, सोसाइटी के कॉमन एरिया में सुविधाएं नहीं हैं। पार्क से लेकर अन्य जगह भी बच्चों के खेलने की सुविधा नहीं है।महीनों से सुरक्षा और सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें