फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में कराटे चैंपियनशिप में आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

Digvijay Singh Updated Fri, 06 Feb 2026 07:20 PM IST

ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल कराटे-ब्रिगेड मार्शल आर्ट्स अकादमी के सहयोग से ग्रेनो के क्वीन्स कार्मेल स्कूल में शुक्रवार को छठी किड्स कराटे चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल ग्रेनो ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में जिले भर से 25 स्कूलों के नन्हें खिलाड़ियों ने काता व कुमिते कैटेगरी में भाग लिया। कोच शिवालक राज ने बताया कि प्रतियोगिता में क्यूसीएस क्वींस कार्मेल स्कूल ने दूसरा स्थान और डायमंड ड्रिल स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों में एकाग्रता, फुर्ती, आत्मविश्वास के साथ खेल भावना का विकास करना हैं। मुख्य अतिथि मेरठ प्रांत के क्रीड़ा भारती के पुष्कर सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जीबीयू के खेल विभागाध्यक्ष प्रदीप कुमार, स्कूल के चेयरमैन अनिल सचदेवा, निदेशक दीपक जैन, प्रधानाचार्य संध्या कुमरिया आदि ने विजेता खिलाड़ी और टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें