फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नोएडा में मौसम का बदला मिजाज, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का बढ़ा खतरा; डॉक्टर ने दी बचाव की सलाह

नोएडा में बदलते मौसम के साथ लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है, वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की संभावना भी जताई गई है। ऐसे में गर्मी और नमी के बीच अचानक बदलाव लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि इस तरह के मौसम में सर्दी-जुकाम, बुखार, डिहाइड्रेशन और वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। लोगों को दिनभर पर्याप्त पानी पीना चाहिए और धूप में निकलने से बचना चाहिए। बाहर जाते समय सिर को ढककर रखें और हल्के, सूती कपड़े पहनें। उन्होंने सलाह दी कि खानपान का विशेष ध्यान रखें और बाहर का खाना खाने से बचें। बच्चों और बुजुर्गों को खास तौर पर सुरक्षित रखने की जरूरत है। किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें