ग्रेटर नोएडा में बिजली और इंजन के बिना ही किसान अब आसानी से धान से चावल निकाल सकेंगे। बाजार में एक ऐसी मशीन आ गई है, जो बिना बिजली और इंजन के चलती है। इसको चलाने के लिए हमें किसी भी तरह के ईंधन या बिजली की जरूरत नहीं पड़ने वाली है। साथ ही इसको प्रयोग करने वाले किसान का व्यायाम भी हो जाएगा। इसका नाम राइस डी हस्किंग मशीन है। इसमें खास बात यह है कि इस मशीन से धान छीलने के दौरान ब्राउन राइस निकलेगा, जो सेहत के लिए अधिक लाभदायक माना जाता है।