ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील हायनिश सोसाइटी में अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन(एओए) पर निवासियों की ओर से मनमानी का आरोप लगाया है। लोगों का आरोप है कि सोसाइटी में एओए के गठन को लेकर मामला दादरी एसडीएम के कोर्ट में चल रहा है। ऐसे में बैठक करके आम सभा का आयोजन करके कोई भी निर्णय नहीं लिया जा सकता है। वहीं एओए के पदाधिकारियों का कहना है कि नियमों के तहत ही जीबीएम कराई जा रही है। सोसाइटी में रहने वाले अनुज चौधरी ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा बैठक बुलाकर निर्विरोध एओए चुनाव कराया, जिसका सभी लोगों ने विरोध जताया था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा केवल सोसाइटी के रखरखाव साफ सफाई सहित अन्य कार्य कराए जा सकते हैं, जो की जरूरी हैं, लेकिन उनसे बाद भी मनमानी करके जीबीएम में कई प्रस्ताव पास कराएं जा रहे हैं। निवासियों का आरोप है कि जब एओए से पानी के बिल की कॉपी मांगी जाती है। उसको भी नहीं दिखाया जाता है। वहीं एओए अध्यक्ष विनोद नेगी का कहना है कि सोेसाइटी में पेंट व अन्य कार्य कराएं जा रहे हैं। कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। जो काम कराएं जा रहे हैं। वह जीबीएम में पास कराने के बाद ही कराए जा रहे हैं। जो लोग आरोप लगा रहे हैं। वह निराधार हैं।