दिल्ली से सटे नोएडा शहर में शाम को तेज आंधी के बाद बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने गुरुवार को पूरी दिल्ली में शाम 5:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक तेज बारिश और तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के मुताबिक, दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में धूलभरी आंधी के बाद तेज बारिश हुई। विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह बदलाव हो रहा है।