फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एनबीसीसी के काम की गुणवत्ता खराब, अमर उजाला संवाद में लोगों ने बताई समस्याएं

आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी में 2019 से नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (एनबीसीसी) की ओर से निर्माण कार्य किया जा रहा है, लेकिन 2024 तक पूरा नहीं हो पाया है। निर्माण कार्य की अंतिम तारीख मई 2025 तय की गई है, लेकिन उम्मीद नहीं है कि तब तक कार्य पूरा हो पाएगा। सोसाइटी में रविवार को अमर उजाला संवाद कार्यक्रम के दौरान निवासियों ने यह बात कही। कहा, एनबीसीसी की ओर से निर्माण कार्य का प्लान सोसाइटी निवासी या अपार्टमेंट ऑनर एसोसिएशन (एओए) से साझा नहीं किया जाता है। एनबीसीसी के कार्य की निगरानी करने वाला भी कोई नहीं है। एक बार पूरे हो चुके कार्य खराब होने की वजह से दोबारा करने पड़ रहे हैं। यहां ठेकेदार अपनी मर्जी से काम कर रहे हैं। सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान एओए और सोसाइटी निवासियों ने हिस्सा लिया। संवाद में सोसाइटी की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। सोसाइटी निवासियों ने बताया, सुप्रीम कोर्ट की ओर से जब एनबीसीसी को असाइन किया गया था तब से कोर्ट रिसीवर की देखरेख में एनबीसीसी काम कर रही थी, लेकिन अब कोर्ट रिसीवर का उच्च पद पर प्रमोशन हो गया है। ऐसे में यहां पर देखरेख करने वाला कोई नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें