फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जेल में बंदी बनाएंगे सिक्स पैक्स एब, 2.57 लाख रुपये की मदद से लगाए जाएंगे जरूरी उपकरण

ग्रेटर नोएडा के लुक्सर स्थित जेल में बंदियों के लिए स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए ओपन जिम की स्थापना की जाएगी। जेल प्रशासन को शासन से जल्द बजट मिलने की उम्मीद है। बजट मिलने के बाद ओपन जिम की स्थापना के लिए जरूरी उपकरण लगाए जाएंगे। प्रदेश की जेलों में बंद कैदियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारने के उद्देश्य से सरकार ने एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत बंदियों को शारीरिक व्यायाम और फिटनेस की सुविधा प्रदान करने के लिए ओपन जिम की स्थापना की 31 मार्च 2025 से पहले की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य न केवल बंदियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है, बल्कि उनके जीवन में अनुशासन और सकारात्मकता को बढ़ावा देना भी है। 80 एकड़ में स्थापित लुक्सर जेल परिसर में वर्तमान में जेल में तीन हजार बंदी है। इनमें महिला और बुजुर्ग बंदी भी शामिल है। यह बंदी ज्यादातर मानसिक तनाव का शिकार है। ओपन जिम में इन बंदियों को लाकर व्यायाम के माध्यम से उनका तनाव कम करने की तैयारी है। ओपन जिम की स्थापना के लिए जेल प्रशासन को शासन स्तर से 2.57 लाख रुपये मिलेंगे। जेल प्रशासन का मानना है कि शारीरिक गतिविधियां न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं, बल्कि यह कैदियों के मनोबल को भी ऊंचा करती हैं। इस नई योजना के तहत बंदियों को वजन उठाने, ट्रेडमिल, साइक्लिंग और अन्य फिटनेस उपकरणों का उपयोग करने का अवसर मिलेगा। इससे बंदियों के मानसिक तनाव में कमी आएगी, उनके स्वभाव में सकारात्मक बदलाव आएंगे वह अपने सुधार की दिशा में कदम बढ़ा सकेंगे। यह न केवल बंदियों के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, क्योंकि शारीरिक व्यायाम से मानसिक तनाव कम होता है और अनुशासन की भावना विकसित होती है। जेल में रहने के दौरान नियमित व्यायाम करने से बंदी मानसिक रूप से मजबूत होंगे और उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस पहल का मकसद केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारना नहीं, बल्कि बंदियों को एक स्वस्थ दिनचर्या में शामिल करना है। ओपन जिम की स्थापना के लिए जरूरी बजट मिलने के बाद इसकी स्थापना का काम शुरू कर दिया जाएगा। -बृजेश कुमार, जेल अधीक्षक, गौतमबुद्धनगर

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें