उत्तर प्रदेश दिवस के उपलक्ष्य में नोएडा हाट में आयोजित शिल्प उत्सव में युवाओं ने भी अपनी प्रतिभागिता दिखाई। इसी क्रम में ग्रेटर नोएडा निवासी तन्मय ने अपने छोटे बिजनेस का स्टॉल लगाया, जहां बिना प्रिजर्वेटिव से बने पीनट बटर और चॉकलेट लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। तन्मय ने बताया कि उन्होंने इस बिजनेस की शुरुआत वर्ष 2022 में की थी और पिछले तीन वर्षों से लगातार आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिल्प उत्सव में उनके स्टॉल को काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। खास तौर पर बादाम से बने पीनट बटर और चॉकलेट को लोगों ने खूब पसंद किया। तन्मय का कहना है कि इस तरह के मेलों से छोटे उद्यमियों को पहचान और प्रोत्साहन मिलता है।