रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के भीखनपुर गांव में ट्रैक्टर निकालने के विवाद में हुए खूनी संघर्ष के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। कमल की हत्या के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। घेराबंदी के बाद पुलिस और आरोपियों में मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी नितिन और निखिल गोली लगने से घायल हुए हैं। पुलिस इनका इलाज करवा रही है।