फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: इलाज के दरवाजे पर गंदगी का पहरा, जिला अस्पताल के बाहर कूड़े का अंबार

नोएडा सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर कूड़े का बड़ा ढेर लगा होने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में प्रतिदिन करीब 2,500 से 3,000 लोग उपचार और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पहुंचते हैं, लेकिन प्रवेश द्वार के पास फैली गंदगी उनकी पहली परेशानी बन रही है। रविवार को अस्पताल के बाहर कई पॉलिथीन और खुले पैकेटों में कूड़ा बिखरा मिला। कूड़े से उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों का वहां खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा है। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान के बाहर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, लेकिन यहां हालात इसके विपरीत दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार को कूड़ा उठाने के लिए कोई सफाईकर्मी नहीं पहुंचा, जिसके चलते गंदगी बढ़ती गई। लोगों ने संबंधित विभाग से नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और जल्द कूड़ा हटवाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें