फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला संवाद में नोएडा के सेक्टर 82 पॉकेट सात के लोगों ने रखीं समस्याएं

नोएडा सेक्टर 82 में पॉकेट सात से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर गौमतबुद्ध नगर कमिश्नरेट का कार्यालय है। इसके बावजूद यहां आए दिन मोबाइल और चेन झपटमारी की वारदात होती रहती है। यह कहना है अमर उजाला संवाद में पहुंचे लोगों का। यहां के निवासियों ने बताया कि लंबे समय से यहां की नालियों की साफ सफाई न होने के बारिश में जलभराव हो जाता है। सेक्टर 82 पॉकेट सात में मंगलवार को अमर उजाला संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। लोगों ने संवाद के दौरान अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा। स्थानीय निवासियों ने कहा, बारिश के पहले पॉकेट की सभी नालियों की साफ सफाई नहीं की गई। इससे बारिश होती ही पूरा इलाका तालाब में बदल जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें