नोएडा सेक्टर-56 स्थित उत्तराखंड पब्लिक स्कूल की मान्यता रद्द होने के बाद अभिभावकों का दर्द लगातार सामने आ रहा है। शनिवार को स्कूल प्रबंधन और पेरेंट्स के बीच हुई बैठक में 100 से अधिक अभिभावक शामिल हुए, जहां माहौल बेहद भावुक हो गया। कई अभिभावक अपनी पीड़ा बताते-बताते रो पड़े और बच्चों के भविष्य को लेकर गहरी चिंता जताई।