नोएडा सेक्टर-73 महादेव अपार्टमेंट में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीडीआरडब्ल्यूए अध्यक्ष एनपी सिंह, अग्निशमन अधिकारी योगेंद्र चौरसिया, प्राधिकरण के अधिकारी यशपाल सिंह, और इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार दिया गया।