नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में 100 फिट की पेंटिंग "जाग्रति" बनाने वाले कलाकार पद्मश्री परेश मैती मंगलवार को जेवर पहुंचे थे। एयरपोर्ट में उन्होंने अपनी पेंटिंग की विशेषताएं बताई और अमर उजाला से बातचीत की। देश विदेश में 90 से ज्यादा सोलो प्रदर्शनी लगाने वाले पद्मश्री परेश मैती ने बताया कि वह मानते हैं कि अभी उनकी शुरूआत है। अभी उन्हें बहुत सी नई कलाकृतियां बनानी हैं, जो लोगों के लिए बदलाव का प्रतीक बन सकें। उन्होंने बताया कि कलाकार के लिए 10 जन्म भी कम होते हैं। जब वह किसी कला पर काम शुरू करता है तो लगातार काम करते हुए कैसे 24 घंटे बीत जाते हैं, पता नहीं चलता। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के तमलुक जिले में हुआ था। दिल्ली आए हुए उन्हें लगभग 4 दशक हो गए। यह समय कैसे बीता उन्हें पता ही नहीं चला। अभी भी उन्हें बिना रुके काफी काम करना है।